महीना: मार्च 2026

  • चुनौतियों के बीच संकल्प और प्रगति का संदेश

    प्रिय साथियों,  चुनौतियों का दौर जारी है और हमें मेहनत करते जाना है और उभरना है। जब हम सब साथ मिल कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे तो समस्त संस्थान पर असर आएगा।  प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य था फ्लेक्सिबल पैकेजिंग के क्षेत्र में परिवर्तन लाना और हम गत वर्षों में इस दिशा में कार्यरत रहे हैं। इस पैकेजिंग का कार्य है कि लंबे अरसे के लिए जो भी पदार्थ अंदर में है उसको स्वच्छ रखे और इसे हासिल करने के लिए हवा और पानी का रिसाव पूर्णतः रोकना होता है। प्लास्टिक से बने पदार्थ इस कार्य में सक्षम हुए हैं और इस कारण मानव समाज के लिए जीवन परिवर्तित हुआ है। पहले हम सभी खाद्य वस्तुएं ताजी खरीदते थे और अब हम आसानी से पहले से वजन किए हुए पैकेट में अनेक वस्तुएं घर ला पाते हैं। इस प्रक्रिया से प्रकृति पर अत्यधिक हानि हुई है क्योंकि इस तरह की पैकेजिंग लाखों सालों तक नष्ट नहीं होती और इसको रीसायकल करना भी असंभव है।  ग्राहक के लिए आवश्यक है दाम व काम दोनों ही बेहतर हों और अभी तक हम इस कार्य में खरे नहीं उतरे हैं। हमें इस दिशा में कार्य जारी रखना होगा और विश्व को ऐसे उत्पाद देने होंगे जिससे समस्या का सही समाधान हो सके।  यह भी आवश्यक है कि जो भी हम PM४ पर बनाएं वह मुनासिब दाम पर बिके और हमें सही योगदान प्रदान करे जिससे हम अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ पाएं। इस कार्य के लिए अशोक मिश्रा जी और मैं पिछले दो माह में अनेक ग्राहकों से मिले और जानकारी प्राप्त की। इस समझ के द्वारा अब जो प्रोडक्ट हम बनाने का प्रयत्न करेंगे वह कुछ ऐसे कार्यों में उपयोग होगा जहाँ हम ग्राहकों को उच्चतम सेवा प्रदान कर पाएंगे। हमने कई ग्राहकों से मुलाकात की और ऐसे गुरुओं की खोज भी की जो हमें सही प्रोडक्ट बनाने में मदद कर पाएं।  वित्त टीम ने अनेक प्रयासों द्वारा बैंकों से प्रोजेक्ट के लिए धनराशि स्वीकृत कराई जिससे प्रोजेक्ट की गति में इज़ाफ़ा होगा। हमें अपने खर्चों पर और ध्यान देना होगा और मुनाफा बढ़ाना होगा जिससे हम प्रोजेक्ट को सही समय से करने में सक्षम हो पाएंगे। हम और वित्त जुटाने के साधनों में लगे हैं परंतु किसी भी संस्थान के लिए शुद्ध लाभ सबसे उच्चतम साधन होता है।  डॉक्टर योगेश सोनवाने ने हमें इनोवेशन टीम के नेतृत्व के लिए जॉइन किया और हम उनका स्वागत करते हैं। आने वाले समय में हमारी आशा है कि इनोवेशन द्वारा हम विश्व में अत्यधिक बदलाव लाने में समर्थ हो पाएंगे और धरती की स्वच्छता में योगदान करेंगे।  शर्मा फैब्रिकेटर्स विश्व की उच्चतम प्रोजेक्ट कंपनियों में से एक है और उन्होंने PM४ का कार्यभार संभाला। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में प्रगति नज़र आएगी और हम समय से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।  हम ऐसे देश में रहते हैं जहाँ भ्रष्टाचार सभी ओर फैला है परंतु हमारे लिए हर साथी पर पूर्ण भरोसा और विश्वास करना अपने मुख्य मूल्यों में एक है। जब किसी भी संस्थान में घूसखोरी होती है तब वह अंदर से खोखला होता जाता है। हमारे लिए आवश्यक है कि जब भी ऐसे उदाहरण हमारे सामने आएं हम उन्हें उजागर करें और जड़ से उखाड़ें। यह मान के चलना है कि जो भी इस तरह की कारवाई में सम्मिलित है वह हम सब से चोरी कर रहा है। अपनी कंपनी खुले वार्तालाप में विश्वास करती है और हमें इस जानकारी को औरों से तुरंत बाँटना है जिससे समस्या आगे न बढ़ पाए। सुबोध के कृत्य से अत्यंत दुख और ठेस पहुँची। हमें ऐसे कार्यों का खुलासा करते रहना है।  इस माह आपने प्रोडक्शन को तेज़ी प्रदान की। यह सिलसिला जारी रखना है।  शुभकामनाओं सहित,  आपका,  वेद 

    Read More »
  • जल्दबाज़ी से बेहतर है धैर्य और निरंतर प्रयास, इसलिए सीखते रहिए और शोध करते रहिए।

    जन्मदिन – 27 मई योग्यता – पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स (विशेषज्ञता: बायोमैटेरियल्स एवं बायोपॉलिमर्स) शौक – पढ़ना, खाना…

    Read More »
  • यदि आप सीखने को तैयार नहीं हैं, तो कोई आपकी मदद नहीं कर सकता। और यदि आप सीखने के लिए दृढ़ हैं, तो कोई आपको रोक नहीं सकता

    जन्मदिन – 11 फरवरी योग्यता – एमबीए (फाइनेंस एवं मार्केटिंग) शौक – क्रिकेट खेलना, संगीत सुनना और अच्छा भोजन करना…

    Read More »
  • परिणाम, संबंध और दृढ़ता पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी पेशेवर, हृदय में शालीनता, मन में लक्ष्य।

    जन्मदिन – 12 जनवरी योग्यता – मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एचआर एवं मार्केटिंग) शौक – यात्रा करना, नेटवर्किंग करना और…

    Read More »
  • निरंतर सुधार, देर से मिलने वाली पूर्णता से बेहतर है।

    जन्मदिन – 29 सितंबर योग्यता – डिप्लोमा इन केमिकल टेक्नोलॉजी & बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) इन केमिकल इंजीनियरिंग शौक –…

    Read More »
  • मार्च, 2026 पैका समाचार

    हर चीज़ किसी कारण से होती है, इसलिए उससे सबसे अच्छा निकालने की कोशिश करें।

    जन्मदिन – 14 जून योग्यता – एमएससी सस्टेनेबल डेवलपमेंट, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज़, यूनाइटेड किंगडम शौक – ड्रॉइंग और पेंटिंग…

    Read More »
  • क्या आप जानते हैं कि पैका के लोगो में बने पत्ते (Leaf) के ऊपरी हिस्से का क्या अर्थ है?

    पैका नाम की उत्पत्ति से तो हम सभी परिचित हैं, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हमारे लोगो…

    Read More »
  • दिशा निर्देश

    मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश सहायक निर्देशिका  उद्देश्यहमारे संगठन के लिए हम सबसे पहले हैं। हम अपने प्रत्येक टीम सदस्य के…

    Read More »
  • मूल्य, उत्पादन और सफलता की सीढ़ी

    PI  P&P उत्पादन प्रोत्साहन (Production Incentive) विवरण मात्रा इकाई पेपर उत्पादन (A क्वालिटी) 3246 MT पेपर बिक्री 3339 MT उत्पादन…

    Read More »
  • PM2 ने 340 एमपीएम की नई गति उपलब्धि हासिल की

    32 GSM पेपर पर 340 MPM की अभूतपूर्व गति हासिल कर हमारी टीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।…

    Read More »
Back to top button