साहस, स्फूर्ति और सफलता की ओर

Ved

जुलाई, 2026 |

प्रिय साथियों,

हम कई दिशाओं में कार्यरत हैं और यह समय धैर्य से निर्णय लेने का है।

हमें जागृति प्रोजेक्ट को सफल बनाना है। वित्त टीम ने हिमांशु जी के साथ मिल कर बहुत ही साहसी ढाँचा बनाया है जो हमें स्फूर्ति से कार्य करने का मौक़ा प्रदान करता है। हमें साथ मिल कर अगले ३ माह में अपनी PM४ की शुरुआत करनी है और इसे जल्दी से स्थिरता प्रदान करनी है। इस कार्य के लिए आवश्यक है कि हम साहस से निर्णय लें और आगे बढ़ते जाएँ।

यह आवश्यक है कि हम ग्राहकों को ऐसा प्रोडक्ट प्रदान करें जो उन्हें प्रभावित करे। हमारा उद्देश्य है कि हम विश्व भर में मल्टी लेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग में परिवर्तन लायें और इसके लिए हमें सही बेस पेपर बनाना होगा। हम मशीन चालू होने से पहले तमाम प्रयोग करेंगे और अपने ग्राहकों को मिलता जुलता प्रोडक्ट पायलट ट्रायल्स के द्वारा प्रदान करेंगे। टीम इस कार्य में पूरी तरह लग गई है और शीघ्र ही तमाम प्रयोग किए जायेंगे। इसके साथ आवश्यक है कि हम मार्केट को अच्छे से समझें और ज्ञात करें कि हमारे प्रोडक्ट किन एप्लिकेशंस में सफल होंगे जिससे हम केंद्रित हो कर कार्य कर सकते हैं। यह सारी प्रक्रिया अगले २ महीनों में करना आवश्यक है।

हमें अपने शुद्ध लाभ को बढ़ाना होगा। यह आवश्यक है कि हम तरीके ढूंढें जिससे हम सभी दिशाओं में सफलता की सीढ़ी चढ़ पायें। व्यापार और अपने कार्य का आकलन करने का पर्याप्त तरीका है लाभ में बढ़ोतरी। हमें अपने ग्राहकों को सही उत्पाद, सही समय पर दे कर उच्चतम सर्विस प्रदान करनी होगी जिससे हम सही दाम पाने के हकदार बन पायें। अंदरूनी स्तर पर लगातार लागत में कटौती करने पर कार्य करना होगा।

हम अपने फ़ूड सर्विस बिज़नेस में कई बदलाव ला रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से इसे और स्फूर्ति प्रदान कर पायें। अपनी टीम ने इस राह में काफ़ी पहल कर ली है और धीरे धीरे एक नया ढाँचा उमड़ रहा है।

इनोवेशन्स के प्रयोग जारी हैं और डिलीवरी कंटेनर व फ्लेक्सिबल की दिशा में प्रगति हो रही है। बेंगलुरु लैब के बदलाव का कार्य प्रगति पर है। यह आवश्यक है कि हम ऐसा स्थान चुनें जहाँ हम सही साथियों को जोड़ पाएं और सही गठबंधन करने में सफल हों। अयोध्या में प्रोडक्ट डेवलपमेंट का कार्य होगा परंतु इनोवेशन के लिए अलग जगह का चुनाव करना होगा। टीम के गठन और जगह के चुनाव पर कार्य जारी है।

टीम में कई बदलाव हो रहे हैं और हमें अपने साथियों को स्थिरता प्रदान करने पर कार्य करना होगा। अपनी कार्यप्रणाली में जो कमियां हैं उन्हें सुधारना होगा जिससे हम सब उन्नति पथ पर निकल सकें और संस्थान में अपनापन महसूस करें। इस बारे में आत्मचिंतन आवश्यक है। हमारी कोशिश है कि तगड़े से तगड़े कैंडिडेट्स को आकर्षित करें जिससे हम अपने लक्ष्यों पर खरे उतरें परंतु हमें अपने में सुधार करना होगा जिससे पैका छोड़ने का किसी साथी का मन न करे।

इस दिशा में हम कार्यरत रहेंगे।

शुभकामनाओं सहित,
आपका,
वेद

0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x