चुनौतियों के बीच अवसरों की खोज

Ved

फ़रवरी, 2026 |

प्रिय साथियों, 

हम एक बहुत रोमांचक दौर से गुज़र रहे हैं। जब भी हम अपने सामने कोई कठिन लक्ष्य लेते हैं तो प्रकृति हमारे निर्णय की परीक्षा लेती है और देखती है कि हम अपनी सोच के प्रति कितने अडिग हैं। मेरे लिए यह दौर अति आवश्यक है क्योंकि यह दिखाता है कि हम सब साथ मिल कर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम हैं। 

हमारी कोशिश है कि एकाग्रता के साथ कार्य करें और सभी ऐसे कदम जो हमारा ध्यान मूल्य तत्वों से हटा रहे हैं उन्हें कुछ समय के लिए नजरंदाज  करें।

हमारे लिए सबसे आवश्यक है कि हम फ्लेक्सिबल पैकेजिंग के फार्मूले को सही तरीके से स्थापित करें और प्रोजेक्ट जागृति को उस दिशा में स्थापित करने में सफल हों। इस माह मार्केट में समय देने से समझ आया कि ग्राहक सिर्फ और सिर्फ सही मूल्य के उत्पाद अपनाएगा। इसका मतलब है कि हम जो भी पैकेजिंग प्रदान करेंगे उसे अंदर पैक हुए पदार्थों को पूर्णतः सुरक्षित रखना होगा व दाम भी मुनासिब होना होगा। इसी सोच के साथ अब हम अपने फार्मूला को परिवर्तित कर रहे हैं। हमारा यह भी मानना है कि शुरुआत में बेस पेपर प्रदान करना होगा और साथ में फ़ंक्शनलाइज़्ड पेपर की दिशा में कार्यरत रहना होगा। अपनी फ्लेक्सिबल टीम इस दिशा में कार्यरत है और धीरे धीरे अनेक ट्रायल कर रही है।

 

 

 

यात्रा के दौरान अपने पूर्व चेयरमैन और प्रेरणास्रोत श्री गुरु नारायण से भी मुलाकात का मौका प्राप्त हुआ। उन्होंने आश्वस्ति किया कि वह शीघ्र ही अयोध्या पधारेंगे। 

 

 

 

प्रोजेक्ट प्रगति पाथ पर है और आने वाले महीनों में अनेक बदलाव सामने आएंगे। इस दिशा में सबसे बड़ा रोड़ा सही समय पर वित्त संसाधन की उपलब्धता है और अपनी वित्त टीम पूरी तरह इस दिशा में समाधान खोज रही है जिससे कार्य की गति में कोई प्रावधान ना आए। अपने बैंकर पिछले माह फैक्ट्री में पधारे और आपके कार्यों से प्रभावित हुए। इस विश्वास के कारण उन्होंने अपने ऋण को डिसबर्स किया। अब हमें बाकी पूंजी इकट्ठा करनी है जिससे कि समय पर PM4 की शुरुआत हो। प्रोजेक्ट टीम का समर्पण भाव से कार्य देखने से हम सब को प्रेरणा प्राप्त होती है और मेरा पूरा विश्वास है कि यह उत्साह हमें अपने लक्ष्य प्राप्त कराएगा।

हम अपनी टीम को अंदर से मजबूत करते जा रहे हैं और आप में से अनेक साथी और जिम्मेदारी ले रहे हैं जो मुझे अत्यंत गर्व की भावना प्रदान करता है। नीतिका जी अंतर्काल में सेवा संघ का नेतृत्व करेंगी और लोकेश ने वित्त कंट्रोल का कार्यभार संभाला। इसी तरह हमारा उद्देश्य रहेगा कि जितना अपने साथी बढ़ पाएं उतना हम अंदरूनी प्रयोग करें और आगे बढ़ें।

फ़ूड सर्विसेज टीम भी कई दिशाओं में कार्यरत है और आने वाले समय में हम अपने कार्यों द्वारा और बदलाव लाने में सक्षम होंगे। 

सादर,
वेद

0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x