दो शब्द
-
भविष्य की ओर बढ़ते कदम, हर माइलस्टोन के साथ
प्रोजेक्ट जागृति लगातार अपने अगले महत्वपूर्ण चरण की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में परियोजना की कुल प्रगति 82…
Read More » -
रूह के साथ जीना पैका में मेरा पहला महीना
पैका से जुड़ना और यहां अपने पहले महीने का अनुभव करना वास्तव में बेहद खास रहा। शुरुआत से ही मुझे…
Read More » -
उभरने, पुनर्निर्माण और नेतृत्व करने का एक वर्ष
प्रिय साथियों, मार्च का महीना गतिविधियों से भरपूर बीता और हमने अनेक दिशाओं पर कार्य किया। हमारे सामने वित्त चुनौतियां…
Read More » -
PM2 में अपडेट्स और सुधार
प्रिय टीम, PM2 में प्रक्रिया नियंत्रण, स्थिरता और मशीन प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए…
Read More » -
चुनौतियों के बीच संकल्प और प्रगति का संदेश
प्रिय साथियों, चुनौतियों का दौर जारी है और हमें मेहनत करते जाना है और उभरना है। जब हम सब साथ मिल कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे तो समस्त संस्थान पर असर आएगा। प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य था फ्लेक्सिबल पैकेजिंग के क्षेत्र में परिवर्तन लाना और हम गत वर्षों में इस दिशा में कार्यरत रहे हैं। इस पैकेजिंग का कार्य है कि लंबे अरसे के लिए जो भी पदार्थ अंदर में है उसको स्वच्छ रखे और इसे हासिल करने के लिए हवा और पानी का रिसाव पूर्णतः रोकना होता है। प्लास्टिक से बने पदार्थ इस कार्य में सक्षम हुए हैं और इस कारण मानव समाज के लिए जीवन परिवर्तित हुआ है। पहले हम सभी खाद्य वस्तुएं ताजी खरीदते थे और अब हम आसानी से पहले से वजन किए हुए पैकेट में अनेक वस्तुएं घर ला पाते हैं। इस प्रक्रिया से प्रकृति पर अत्यधिक हानि हुई है क्योंकि इस तरह की पैकेजिंग लाखों सालों तक नष्ट नहीं होती और इसको रीसायकल करना भी असंभव है। ग्राहक के लिए आवश्यक है दाम व काम दोनों ही बेहतर हों और अभी तक हम इस कार्य में खरे नहीं उतरे हैं। हमें इस दिशा में कार्य जारी रखना होगा और विश्व को ऐसे उत्पाद देने होंगे जिससे समस्या का सही समाधान हो सके। यह भी आवश्यक है कि जो भी हम PM४ पर बनाएं वह मुनासिब दाम पर बिके और हमें सही योगदान प्रदान करे जिससे हम अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ पाएं। इस कार्य के लिए अशोक मिश्रा जी और मैं पिछले दो माह में अनेक ग्राहकों से मिले और जानकारी प्राप्त की। इस समझ के द्वारा अब जो प्रोडक्ट हम बनाने का प्रयत्न करेंगे वह कुछ ऐसे कार्यों में उपयोग होगा जहाँ हम ग्राहकों को उच्चतम सेवा प्रदान कर पाएंगे। हमने कई ग्राहकों से मुलाकात की और ऐसे गुरुओं की खोज भी की जो हमें सही प्रोडक्ट बनाने में मदद कर पाएं। वित्त टीम ने अनेक प्रयासों द्वारा बैंकों से प्रोजेक्ट के लिए धनराशि स्वीकृत कराई जिससे प्रोजेक्ट की गति में इज़ाफ़ा होगा। हमें अपने खर्चों पर और ध्यान देना होगा और मुनाफा बढ़ाना होगा जिससे हम प्रोजेक्ट को सही समय से करने में सक्षम हो पाएंगे। हम और वित्त जुटाने के साधनों में लगे हैं परंतु किसी भी संस्थान के लिए शुद्ध लाभ सबसे उच्चतम साधन होता है। डॉक्टर योगेश सोनवाने ने हमें इनोवेशन टीम के नेतृत्व के लिए जॉइन किया और हम उनका स्वागत करते हैं। आने वाले समय में हमारी आशा है कि इनोवेशन द्वारा हम विश्व में अत्यधिक बदलाव लाने में समर्थ हो पाएंगे और धरती की स्वच्छता में योगदान करेंगे। शर्मा फैब्रिकेटर्स विश्व की उच्चतम प्रोजेक्ट कंपनियों में से एक है और उन्होंने PM४ का कार्यभार संभाला। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में प्रगति नज़र आएगी और हम समय से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे। हम ऐसे देश में रहते हैं जहाँ भ्रष्टाचार सभी ओर फैला है परंतु हमारे लिए हर साथी पर पूर्ण भरोसा और विश्वास करना अपने मुख्य मूल्यों में एक है। जब किसी भी संस्थान में घूसखोरी होती है तब वह अंदर से खोखला होता जाता है। हमारे लिए आवश्यक है कि जब भी ऐसे उदाहरण हमारे सामने आएं हम उन्हें उजागर करें और जड़ से उखाड़ें। यह मान के चलना है कि जो भी इस तरह की कारवाई में सम्मिलित है वह हम सब से चोरी कर रहा है। अपनी कंपनी खुले वार्तालाप में विश्वास करती है और हमें इस जानकारी को औरों से तुरंत बाँटना है जिससे समस्या आगे न बढ़ पाए। सुबोध के कृत्य से अत्यंत दुख और ठेस पहुँची। हमें ऐसे कार्यों का खुलासा करते रहना है। इस माह आपने प्रोडक्शन को तेज़ी प्रदान की। यह सिलसिला जारी रखना है। शुभकामनाओं सहित, आपका, वेद
Read More » -
चुनौतियों के बीच अवसरों की खोज
प्रिय साथियों, हम एक बहुत रोमांचक दौर से गुज़र रहे हैं। जब भी हम अपने सामने कोई कठिन लक्ष्य लेते…
Read More » -
Q3 में मजबूत वापसी दर्शाती हमारी दृढ़ता और प्रतिबद्धता
पिछली वित्तीय तिमाही (Q2) ने कुछ चुनौतियाँ सामने रखीं। हमारी प्रदर्शन क्षमता ठोस रही, लेकिन अप्रत्याशित शटडाउन ने कुछ संचालन को प्रभावित किया और कुछ असुविधाएँ उत्पन्न हुईं। इन बाधाओं के बावजूद, हमने अपनी रणनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित रखा और सुनिश्चित किया कि हमारी दीर्घकालिक विकास यात्रा प्रभावित न हो। Q2 के परिणामों ने इन चुनौतियों को प्रतिबिंबित किया, जिसमें टॉपलाइन ₹78.39 करोड़ और बॉटमलाइन ₹0.40 करोड़ रही। हालांकि संचालन में व्यवधान के कारण आंकड़े प्रभावित हुए, हमारी टीम की समर्पण और लचीलापन ने इन अस्थायी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार करने में मदद की। Q3 में, परिणामों ने मजबूत वापसी दिखाई, जिससे हमारी पुनर्प्राप्ति और अवसरों का लाभ लेने की क्षमता सामने…
Read More » -
एक यात्रा जो साथ मिलकर चलनी है
प्रिय साथियों, नव वर्ष का समय मेरे लिए गहन चिंतन और संभावनाओं के प्रति सोच लेकर आता है। हम सब एक…
Read More » -
वर्ष के अंतिम तिमाही में हमारे लक्ष्य और रणनीति
प्रिय साथियों, अक्टूबर माह की शुरुआत ग्वाटेमाला में हुई। मेरी माँ की इच्छा थी की इतना कुछ सुनने के उपरांत…
Read More » -
ANUGA ने क्या नहीं दिखाया
पिछले महीने मुझे जर्मनी के कोलोन शहर में आयोजित ANUGA जाने का अवसर मिला। यह दुनिया के सबसे बड़े फूड…
Read More »









