
प्रोजेक्ट जागृति ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नए रिकवरी बॉयलर के केमिकल बॉयल-आउट की सफल शुरुआत की।
इस महत्वपूर्ण चरण के आरंभ से पूर्व स्पाउट फ्लोर पर पूजा का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने नए रिकवरी बॉयलर के सुरक्षित एवं सफल कमीशनिंग के लिए मंगलकामनाएँ कीं। यह अवसर केवल एक तकनीकी प्रक्रिया की शुरुआत नहीं, बल्कि हर नए कार्य को शुभ आशीर्वाद के साथ आरंभ करने की पैका की
परंपरा का भी प्रतीक रहा।
इस उपलब्धि के साथ, प्रोजेक्ट जागृति एक सतत और बेहतर भविष्य की दिशा में एक और सशक्त कदम आगे बढ़ा।