यात्रा (ट्रैवल) सहायक निर्देशिका

Guidelines

अप्रैल, 2026 |

उद्देश्य
अपना उद्देश्य है कि पैका टीम के सदस्यों की यात्रा सुरक्षित, सहज और उद्देश्यपूर्ण हो—ताकि वे मन की शांति के साथ यात्रा करें और सीख, वृद्धि और कल्पना के साथ वापस लौटें।

मान्यता
अपने मूल विश्वास को आधार बनाते हुए टीम के साथियों की हर यात्रा हमारे स्वामित्व की भावना, सादगी और हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाती है।
अतः हम सब की यात्रा पूरी सोच के साथ हम समझदारी गठित करेंगे—जो की VED (Vital-Essential-Desirable) के आधार पर होगी। जिससे हम अपनी कंपनी के संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी और सादगी के साथ कर पाएंगे।

टियर 1 शहरों के लिए घरेलू यात्रा

  • टीम पैका
  • दैनिक भत्ता: ₹1200 या बिल के अनुसार
  • होटल चार्ज: ₹5000 (टैक्स अतिरिक्त, ट्रैवल डेस्क द्वारा सुविधा)

शहर – दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद

नॉन-टियर 1 शहरों के लिए घरेलू यात्रा

  • टीम पैका
  • दैनिक भत्ता: ₹800 या बिल के अनुसार
  • होटल चार्ज: ₹3500 (टैक्स अतिरिक्त, ट्रैवल डेस्क द्वारा सुविधा)

नॉन-टियर 1 के अलावा (अन्य शहर/अंतरराष्ट्रीय यात्रा)

  • होटल स्टे: वास्तविक खर्च (On actuals)
  • दैनिक भत्ता (DA): वास्तविक खर्च या अधिकतम $80 (बिना बिल)
  • लोकल यात्रा: वास्तविक खर्च (बिल के साथ)

*अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए लीडर और ट्रैवल डेस्क के बीच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जाएगी, तथा बिलों की स्वीकृति संबंधित सेवक/संरक्षक द्वारा की जाएगी।
(यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक पैका ट्रैवल डैशबोर्ड अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पूर्ण रूप से लागू नहीं हो जाता।)

यात्रा का माध्यम:
यात्रा का माध्यम VED सिद्धांत के आधार पर निर्धारित किया जाएगा:

  • वाइटल (Vital) – अत्यंत आवश्यक, व्यवसाय की निरंतरता के लिए जरूरी
  • एसेंशियल (Essential) – महत्वपूर्ण और आवश्यक
  • डिज़ायरेबल (Desirable) – अच्छा है, पर अनिवार्य नहीं

साथ ही लागत, समय और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंत में संबंधित संरक्षक/सेवक के विचार से यात्रा का माध्यम तय किया जाएगा।

सामान्य सहायक निर्देशिका:

  • पैका अयोध्या की यात्रा करने वाले टीम सदस्यों के लिए कंपनी द्वारा ठहरने की व्यवस्था पैका हॉस्टल, मंगलम एवं होटल में की जाएगी। यदि ठहराव मंगलम में होता है तो डीए देय नहीं होगा, अन्यथा दिशा-निर्देशों के अनुसार डीए प्रदान किया जाएगा।
  • दैनिक भत्ता (डीए) में भोजन एवं नाश्ता, स्थानीय व्यक्तिगत यात्रा, छोटे-मोटे खरीदारी एवं अन्य सामान्य खर्च शामिल हैं।
  • यदि यात्रा दोपहर 02:00 बजे के बाद शुरू होती है, या उसी दिन शाम 07:00 बजे से पहले वापसी होती है, तो केवल आधा डीए देय होगा। दोनों ही शर्तें पूरी होने पर पूर्ण डीए प्रदान किया जाएगा।
  • परिवार टीम के सदस्य यदि निर्धारित समय (सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे) से अधिक कार्य करते हैं और रात्रि में रुकना पड़ता है, तो उनके लिए ₹150 का रात्रि भत्ता लागू होगा (Ascen Attendance के अनुसार)।
  • सभी होटल एवं यात्रा बुकिंग ट्रैवल डेस्क के माध्यम से कैशलेस रूप से की जानी चाहिए। आपात स्थिति में टीम सदस्य निर्धारित सहायक मार्गदर्शिका के अनुसार स्वयं बुकिंग कर सकते हैं (Mim Desk)।
  • कंपनी के आंतरिक कार्यक्रमों, रिट्रीट्स या उत्सव आयोजनों के लिए टीए/डीए लागू नहीं होगा।
  • टीए बिल यात्रा के 15 दिनों के भीतर जमा करना आवश्यक है। 15 दिनों से अधिक विलंब होने पर 15% राशि कम की जा सकती है। यदि अग्रिम राशि का कोई भाग शेष रहता है, तो उसे कंपनी को वापस जमा करना अनिवार्य है। 15% कटौती के बाद शेष राशि का समायोजन सेवक द्वारा किया जा सकता है।
0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x