
प्रिय टीम,
PM2 में प्रक्रिया नियंत्रण, स्थिरता और मशीन प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
- स्टॉक फर्निश ऑटोमेशन – मैनुअल बैच प्रिपरेशन की जगह PLC आधारित सिस्टम लागू किया गया, जिससे बेहतर नियंत्रण और स्थिरता मिली
- रोबो शॉवर इंस्टॉलेशन – ऑटोमेटिक अल्टरनेट ऑपरेशन से वायर क्लीनिंग बेहतर हुई और रिंकल की समस्या दूर हुई
- मशीन चेस्ट पर कंसिस्टेंसी कंट्रोलर – पल्प की स्थिर और समान कंसिस्टेंसी बनाए रखने में मदद
- फ्लो मीटर के माध्यम से स्टॉक फ्लो – मैनुअल कैलकुलेशन की जगह वास्तविक फ्लो मापन से GSM वैरिएशन कम हुआ
- साइजिंग सिस्टम अपग्रेड (AKD) – एसिडिक साइजिंग से AKD में बदलाव, जिससे गुणवत्ता और स्थिरता में सुधार
- हेडबॉक्स मॉडिफिकेशन – बैफलिंग से फ्लो डिस्ट्रीब्यूशन और फॉर्मेशन बेहतर हुआ
- रॉ मटेरियल ऑप्टिमाइजेशन – बैगास TDR को PM2 स्टॉक में शिफ्ट कर बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया गया
- फाइबर लॉस ऑप्टिमाइजेशन – TCC के एक बॉटल/लेग को बंद कर फाइबर लॉस कम किया गया
- फॉर्मिंग बोर्ड इंस्टॉलेशन – शीट फॉर्मेशन में सुधार हुआ पिकअप फेल्ट में HP शॉवर – बेहतर क्लीनिंग से मशीन प्रदर्शन में सुधार
सादर,
नरेंद्र अग्रवाल