लेटेस्ट अपडेट्स

  • अप्रैल, 2026

    श्रम और नए लक्ष्य

    पैका स्किल्स में वार्षिक खेल दिवस 2026 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।   2. प्रशिक्षुओं के लिए…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    व्यवसायिक लक्ष्य 2026-27

    व्यवसायिक लक्ष्य 2026-27 खाद्य सेवाओं के लिए NPS >70 और रैप/कैरी के लिए >50 प्राप्त करना NM का अंतिम रूप…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    नेशनल डिफेंस कॉलेज का इंडस्ट्री इंटरफेस विजिट

    नेशनल डिफेंस कॉलेज के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत, Invest UP (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा, एक विशेष औद्योगिक भ्रमण का…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    सततता की ओर एक कदम

    पैका में हमने अपने कार्यप्रक्रिया को और अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    पैका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शांत और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सभी महिला साथियों…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    रंग बरस – 2026 होली मिलन

    होली मिलन – रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    CII उत्तर प्रदेश वार्षिक सत्र 2026 में पैका की सहभागिता

    लखनऊ में आयोजित CII उत्तर प्रदेश वार्षिक सत्र 2026 में पैका की सक्रिय भागीदारी रही, जहाँ विकसित उत्तर प्रदेश के…

    Read More »
  • अप्रैल, 2026

    अप्रैल’26 प्रश्नोत्तरी

    3 महीनों के क्विज़ के जवाब सही दें और बनें हमारे अगले विजेता! 🎉 इस शानदार मौके को हाथ से…

    Read More »
  • मार्च, 2026

    चुनौतियों के बीच संकल्प और प्रगति का संदेश

    प्रिय साथियों,  चुनौतियों का दौर जारी है और हमें मेहनत करते जाना है और उभरना है। जब हम सब साथ मिल कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे तो समस्त संस्थान पर असर आएगा।  प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य था फ्लेक्सिबल पैकेजिंग के क्षेत्र में परिवर्तन लाना और हम गत वर्षों में इस दिशा में कार्यरत रहे हैं। इस पैकेजिंग का कार्य है कि लंबे अरसे के लिए जो भी पदार्थ अंदर में है उसको स्वच्छ रखे और इसे हासिल करने के लिए हवा और पानी का रिसाव पूर्णतः रोकना होता है। प्लास्टिक से बने पदार्थ इस कार्य में सक्षम हुए हैं और इस कारण मानव समाज के लिए जीवन परिवर्तित हुआ है। पहले हम सभी खाद्य वस्तुएं ताजी खरीदते थे और अब हम आसानी से पहले से वजन किए हुए पैकेट में अनेक वस्तुएं घर ला पाते हैं। इस प्रक्रिया से प्रकृति पर अत्यधिक हानि हुई है क्योंकि इस तरह की पैकेजिंग लाखों सालों तक नष्ट नहीं होती और इसको रीसायकल करना भी असंभव है।  ग्राहक के लिए आवश्यक है दाम व काम दोनों ही बेहतर हों और अभी तक हम इस कार्य में खरे नहीं उतरे हैं। हमें इस दिशा में कार्य जारी रखना होगा और विश्व को ऐसे उत्पाद देने होंगे जिससे समस्या का सही समाधान हो सके।  यह भी आवश्यक है कि जो भी हम PM४ पर बनाएं वह मुनासिब दाम पर बिके और हमें सही योगदान प्रदान करे जिससे हम अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ पाएं। इस कार्य के लिए अशोक मिश्रा जी और मैं पिछले दो माह में अनेक ग्राहकों से मिले और जानकारी प्राप्त की। इस समझ के द्वारा अब जो प्रोडक्ट हम बनाने का प्रयत्न करेंगे वह कुछ ऐसे कार्यों में उपयोग होगा जहाँ हम ग्राहकों को उच्चतम सेवा प्रदान कर पाएंगे। हमने कई ग्राहकों से मुलाकात की और ऐसे गुरुओं की खोज भी की जो हमें सही प्रोडक्ट बनाने में मदद कर पाएं।  वित्त टीम ने अनेक प्रयासों द्वारा बैंकों से प्रोजेक्ट के लिए धनराशि स्वीकृत कराई जिससे प्रोजेक्ट की गति में इज़ाफ़ा होगा। हमें अपने खर्चों पर और ध्यान देना होगा और मुनाफा बढ़ाना होगा जिससे हम प्रोजेक्ट को सही समय से करने में सक्षम हो पाएंगे। हम और वित्त जुटाने के साधनों में लगे हैं परंतु किसी भी संस्थान के लिए शुद्ध लाभ सबसे उच्चतम साधन होता है।  डॉक्टर योगेश सोनवाने ने हमें इनोवेशन टीम के नेतृत्व के लिए जॉइन किया और हम उनका स्वागत करते हैं। आने वाले समय में हमारी आशा है कि इनोवेशन द्वारा हम विश्व में अत्यधिक बदलाव लाने में समर्थ हो पाएंगे और धरती की स्वच्छता में योगदान करेंगे।  शर्मा फैब्रिकेटर्स विश्व की उच्चतम प्रोजेक्ट कंपनियों में से एक है और उन्होंने PM४ का कार्यभार संभाला। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में प्रगति नज़र आएगी और हम समय से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।  हम ऐसे देश में रहते हैं जहाँ भ्रष्टाचार सभी ओर फैला है परंतु हमारे लिए हर साथी पर पूर्ण भरोसा और विश्वास करना अपने मुख्य मूल्यों में एक है। जब किसी भी संस्थान में घूसखोरी होती है तब वह अंदर से खोखला होता जाता है। हमारे लिए आवश्यक है कि जब भी ऐसे उदाहरण हमारे सामने आएं हम उन्हें उजागर करें और जड़ से उखाड़ें। यह मान के चलना है कि जो भी इस तरह की कारवाई में सम्मिलित है वह हम सब से चोरी कर रहा है। अपनी कंपनी खुले वार्तालाप में विश्वास करती है और हमें इस जानकारी को औरों से तुरंत बाँटना है जिससे समस्या आगे न बढ़ पाए। सुबोध के कृत्य से अत्यंत दुख और ठेस पहुँची। हमें ऐसे कार्यों का खुलासा करते रहना है।  इस माह आपने प्रोडक्शन को तेज़ी प्रदान की। यह सिलसिला जारी रखना है।  शुभकामनाओं सहित,  आपका,  वेद 

    Read More »
  • मार्च, 2026

    जल्दबाज़ी से बेहतर है धैर्य और निरंतर प्रयास, इसलिए सीखते रहिए और शोध करते रहिए।

    जन्मदिन – 27 मई योग्यता – पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स (विशेषज्ञता: बायोमैटेरियल्स एवं बायोपॉलिमर्स) शौक – पढ़ना, खाना…

    Read More »
Back to top button