वर्ष के अंतिम तिमाही में हमारे लक्ष्य और रणनीति

Ved

अक्टूबर, 2025 |

प्रिय साथियों,

इस माह मेरा प्रयत्न रहा कि हम मिल के निर्धारित करें कि वर्तमान वर्ष में हम अपने आप को कितना प्रेरित कर पाते हैं जिससे निर्धारित लक्ष्यों के निकट पहुँचने में सक्षम हो पायें।

हम बदलाव की राह पर निकले हैं और यह परिवर्तन लाने के लिए हमें अधिकतम मात्रा में उत्पाद निकालने होंगे जिससे कि खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में उपयोग होने वाले पदार्थ और प्राकृतिक बन सकें। हमें अपने २०३० के लक्ष्य को ५,००,००० टन प्रति वर्ष को पाना है।
इस लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए कम से कम इस वर्ष ६०,००० टन माल मार्केट में उतारना होगा।

हमें ज्ञात है कि साल के शुरुआत में कई चुनौतियां रहीं और हम उत्पादकता में पीछे हो गए। हर चुनौती संभावनाएं भी ले कर आती है और हम प्रयासरत हैं अपने प्रयत्न द्वारा लक्ष्यों को पार किया जाये। हम कई कदम इस दिशा में उठा रहें हैं जिनमे से ख़ास हैं:

  • अपनी उत्पादकता में इजाफा। हम अपने प्रोडक्ट्स और मार्केट पर और मेहनत करेंगे और उन्हें थैली के काम में उच्चतम बनायेंगे जिससे हमें सिर्फ़ ४०-७० GSM पर ध्यान देना होगा। हम अपनी प्रोडक्ट रेंज भी कम करेंगे और हमने निर्धारित किया है कि ज़्यादा से ज़्यादा ६ प्रोडक्ट बनाये जाएँगे। अपनी मशीनों को इन प्रोडक्ट बनाने में सक्षम बनायेंगे।
  • अन्य उत्पादों के लिए गठबंधन। अपने ग्राहकों को मिलते जुलते उत्पादों की आवश्यकता रहती है और हम अन्य उत्पादकों के साथ मिल कर यह प्रदान कर सकते हैं। हमने रैप सेगमेंट के उत्पाद (२२-३८ GSM) और ग्रीसप्रूफ प्रोडक्ट्स के लिए गठबंधन किए। हमारी सेल्स टीम का प्रयास रहेगा कि न्यूनतम १००० टन प्रति माह की ओर इन प्रोडक्ट्स को ले जाया जाए।
  • फूड सर्विसेज की सोच में परिवर्तन। अभी तक हम अपने आप को मोल्डेड फाइबर के उत्पादन का एक हिस्सा मानते हैं। इस विचार में बदलाव लाना है। हमें ग्राहक को सही प्रोडक्ट्स देने पर कार्य करना है जिसके लिए ज़ोरदार ब्रांड स्थापित करने और सप्लाई चेन बनाने पर कार्य होगा। हमें अपनी ताकतों पर खेलना है। हमारे पास चक द्वारा ब्रांड है जिसके माध्यम से ग्राहकों को अनेक सॉल्यूशंस प्रदान करने हैं। इस श्रृंखला में हम अनेक गठबंधनों द्वारा ५०० टन प्रति माह मार्केट में प्रदान करेंगे।
  • नए प्रोडक्ट्स में स्फूर्ति। हमने फ्लेक्सिबल पैकेजिंग को भारत में उत्पादन करने हेतु गठबंधन किया और अब उद्देश्य है कि इस वर्ष हम ५०० टन प्रति माह पर पहुंचे जिससे हमारे PM४ प्रोजेक्ट के लिये भी तैयारी हो पायेगी। डिलीवरी कंटेनर की भी लांच प्रक्रिया जारी है और हमारा अनुमान है कि सही तरीके से मार्केटिंग करने पर हम इसे २०० टन प्रति माह पर पहुंचा पाएंगे। हमें और कई दिशाओं पर कार्य करना है और इसके लिए इनोवेशन टीम का गठन और मजबूत करेंगे।
  • जागृति को तेज़ी से आगे बढ़ाना। हमारी कोशिश रहेगी कि हम प्रोजेक्ट को इसी वित्तीय वर्ष में कमीशन कर पायें। इसके लिए प्रयत्न जारी है। वित्त के मिलने में विलंब की वजह से हमारे सामने चुनौती है परंतु हमने ठान ली है कि किसी तरह सप्लायर्स को साथ लेना है जिससे कि हम सफल हों और अगले वर्ष पूरा फायदा उठा पायें।

मैं देख रहा हूँ कि संस्थान में बदलाव आ रहा है और लोग आगे बढ़ कर निर्णय ले रहें हैं। मेरा यह मानना है कि जैसे जैसे हम और जिम्मेदारी लेंगे हमारी सफलता का स्तर बढ़ता जाएगा। मेरा प्रयत्न है कि आपके साथ मिल कर एक निडर पैका बनायें जिससे कि ऊपर दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने में हम सफल हों।

शुभकामनाओं सहित,
आपका,
वेद 

0 0 votes
Article Rating
guest

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x