मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश सहायक निर्देशिका
उद्देश्य
हमारे संगठन के लिए हम सबसे पहले हैं। हम अपने प्रत्येक टीम सदस्य के सुख, स्वास्थ्य और खुशियों को महत्व देते हैं और जीवन के सबसे सुंदर चरण — एक नए शिशु के स्वागत — में उनके साथ खड़े रहते हैं। यह हम सबके लिए साझा आनंद का अवसर है।
मान्यता
हमारे साहस (Courage) के मूल्य के अनुरूप, हम मानते हैं कि बच्चे के प्रारंभिक दिनों में माता और पिता दोनों का प्रेम, समय और साथ अत्यंत आवश्यक है।
इसी भावना से हम यह समझते हैं कि स्वस्थ और समर्थ परिवार के सहयोग से माता-पिता इस महत्वपूर्ण चरण में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा सकें।
मातृत्व सहायक निर्देशिका – मातृत्व अवकाश
• माताओं को कुल 26 सप्ताह (182 दिन) का पूर्ण वेतन सहित मातृत्व अवकाश प्राप्त होगा।
• 182 दिन पूर्ण होने के बाद, यदि अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता हो, तो संबंधित लीडर निम्न सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं:
– कार्य के स्वरूप के अनुसार वर्क फ्रॉम होम (WFH)
– लचीला कार्य समय
– आंशिक वेतन / बिना वेतन अवकाश (स्वास्थ्य एवं आवश्यकता के अनुसार)
• जो महिला सदस्य संगठन में कम से कम 80 दिन कार्य कर चुकी हों, वे मातृत्व लाभ की पात्र होंगी।
• अपेक्षित तिथि से 90 दिन पूर्व मातृत्व अवकाश प्राप्त किया जा सकता है।
पितृत्व अवकाश
• पिता को नवजात शिशु के साथ समय बिताने और सहयोग देने हेतु 15 दिन का वेतन सहित अवकाश मिलेगा।
• यह अवकाश बच्चे के जन्म के 30 दिनों के भीतर लिया जा सकता है। (साप्ताहिक अवकाश एवं छुट्टियाँ शामिल नहीं होंगी)
• यह सुविधा दत्तक ग्रहण (Adoption), IVF, सरोगेसी या अन्य समान अभिभावक प्रक्रियाओं में भी लागू होगी।
अतिरिक्त सहयोग
• पितृत्व अवकाश के दौरान अत्यंत विशेष और आवश्यक परिस्थितियों में सीमित सहयोग का अनुरोध किया जा सकता है।
• यदि पितृत्व अवकाश उपलब्ध न हो, तो संबंधित लीडर से चर्चा कर बच्चे के जन्म के 90 दिनों के भीतर अवकाश लिया जा सकता है।
• परिवार के आर्थिक सहयोग और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए कंपनी निम्न राशि का अनुग्रह प्रदान करती है
₹15,000 – सामान्य प्रसव (Normal Delivery)
₹25,000 – सीज़ेरियन प्रसव (Caesarean Delivery)
(प्रसव से संबंधित बिल प्रस्तुत करने पर देय होगी।)
• मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश दत्तक ग्रहण (Adoption), IVF, सरोगेसी या अन्य समान अभिभावक प्रक्रियाओं में भी लागू होगा।
• यह लाभ अधिकतम दो बच्चों तक लागू होगा।
समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप मार्गदर्शिका
उद्देश्य
समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप का उद्देश्य हमारे देश के भविष्य के टीम सदस्यों को तैयार करना है। हम युवाओं को सीखने, कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने, नई चीजें अपनाने और जिम्मेदारी लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके साथ-साथ उन्हें सीखने, देखने और अनुभव के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।
मान्यता
समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के माध्यम से हमारा संगठन यह मानता है कि इंटर्नशिप केवल व्यवसाय को समझाने का माध्यम नहीं है, बल्कि साथ-साथ सीखते हुए और मिलकर काम करते हुए एक मजबूत करियर संबंध बनाने की प्रक्रिया है, जो भविष्य के लिए श्रेष्ठ प्रतिभाओं को तैयार करती है।
समर प्रशिक्षण सहायक निर्देशिका (स्टाइपेंड विवरण)
आईटीआई (ITI)
इंटर्नशिप प्रकार – प्रोजेक्ट आधारित
अयोध्या – ₹5,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – लागू नहीं
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन)
इंटर्नशिप प्रकार – मासिक
अयोध्या – ₹7,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – लागू नहीं
नियमित स्नातक (B.Com / B.A)
इंटर्नशिप प्रकार – मासिक
अयोध्या – ₹10,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – लागू नहीं
प्रोफेशनल स्नातक (BBM / BTech / BSc)
इंटर्नशिप प्रकार – प्रोजेक्ट आधारित
अयोध्या – ₹15,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – ₹15,000 प्रति माह
नियमित स्नातकोत्तर (MA / MCom)
इंटर्नशिप प्रकार – मासिक
अयोध्या – ₹15,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – ₹15,000 प्रति माह
प्रोफेशनल स्नातकोत्तर (MSc / MTech / MBA)
इंटर्नशिप प्रकार – प्रोजेक्ट आधारित
अयोध्या – ₹20,000 प्रति माह
बेंगलुरु एवं नोएडा – ₹20,000 प्रति माह
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
• प्रशिक्षण शुरू होने से पहले प्रोजेक्ट का विषय स्पष्ट रूप से बताया जाएगा।
• सभी इंटर्न्स का स्वागत किया जाएगा और उनके पहले दिन प्लांट विजिट, संस्कृति तथा सेफ्टी का ओरिएंटेशन कराया जाएगा।
• यदि इंटर्नशिप 60 दिनों से अधिक की है, तो प्रत्येक माह 1 सप्ताह का अवकाश दिया जाएगा।
• यदि इंटर्नशिप 90 दिनों से अधिक की है, तो इंटर्न को प्रमाणपत्र के साथ-साथ Performance Matrix या LPA के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी।
• प्रशिक्षण से संबंधित रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
• इंटर्न को उनकी जुड़ने की अवधि के आधार पर आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।
• 90 दिनों से अधिक की इंटर्नशिप में प्रोजेक्ट डिलिवरेबल्स और प्रदर्शन के आधार पर स्टाइपेंड में संशोधन संभव है।
• फीस और अन्य इंटर्न संबंधी खर्च तभी प्रदान किए जाएँगे जब:
○ इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी हो
○ प्रोजेक्ट / लर्निंग प्लान और निर्धारित समयसीमा पूर्ण की जाए।
Related