
मैं वर्ष 2007 में पैका से जुड़ा। शुरुआती समय में संसाधन सीमित थे और चुनौतियां काफी थीं, लेकिन टीम के साथ मिलकर हमने मेहनत और समर्पण से प्लांट को खड़ा किया और आगे बढ़ाया।
यहां मुझे सिर्फ काम नहीं, बल्कि अपनापन, भाईचारा और सम्मान मिला, जिसने मुझे हमेशा यहीं बने रहने की प्रेरणा दी। हमने साथ मिलकर न केवल कंपनी को आगे बढ़ाया, बल्कि नए साथियों को सिखाकर उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर दिया।
पैका मेरे लिए एक परिवार जैसा है, जहां प्रेम, सहयोग और एक सकारात्मक वातावरण हमेशा बना रहता है। आने वाले समय में मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, लेकिन पैका के साथ बिताए गए ये 19 वर्ष हमेशा मेरे लिए गर्व और खुशी का विषय रहेंगे।

