
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पैका स्किल में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री कृष्ण
कुमार सिंह (IAS) जी का आगमन हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाए रखते हुए आज के दिन अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया।
कार्यक्रम उपरांत श्री सिंह जी ने पैका लिमिटेड प्लांट का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार कच्चे माल से प्रयुक्त वेस्ट मटेरियल से क्रॉफ्ट पेपर एवं इको-फ्रेंडली उत्पाद (Chuk) का निर्माण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस अभिनव प्रयास से वे अत्यंत प्रभावित हुए।
उन्होंने पुनः गौतम घोष जी (अधिशासी निदेशक ) पैका लिमिटेड व पैका स्किल के प्रधानचार्य रमेश कोटी एवं उपस्थित टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

