नेशनल डिफेंस कॉलेज के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत, Invest UP (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा, एक विशेष औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल के तहत उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।
इसी क्रम में इंडस्ट्री इंटरफेस विजिट के तहत 17 ब्रिगेडियर्स एवं एक एयर मार्शल ने पैका के प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री के संचालन, उत्पादन प्रक्रिया और कार्य प्रणाली को करीब से समझा।
इस भ्रमण ने रक्षा क्षेत्र और उद्योग के बीच बेहतर समझ विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया, जिससे नेतृत्व क्षमता को व्यावहारिक अनुभव के साथ और सशक्त बनाया जा सके।

