Site icon पैका मैत्री

उभरने, पुनर्निर्माण और नेतृत्व करने का एक वर्ष

प्रिय साथियों,

मार्च का महीना गतिविधियों से भरपूर बीता और हमने अनेक दिशाओं पर कार्य किया। हमारे सामने वित्त चुनौतियां खड़ी थी और इसका मतलब था प्रोजेक्ट जागृति में देरी की संभावना। इससे जूझने के लिए हमने ऊँची दरों पर ऋण लेने का निर्णय लिया यह मानते हुए कि आने वाले समय में हम लाभ कमा कर कम दरों के ऋण पर दुबारा वापस आ जायेंगे।

हम सब को अपने आप पर विश्वास बनाये रखना है और साथ मिल कर कार्य करते जाना है। हमें कायनात की दिखाई हुई राह पर चलते जाना है और धरती की तरफ़ योगदान में कोई कमी नहीं छोड़नी है। इस कार्य के लिए हम अपने शुभचिंतक और मार्गदर्शक हिमांशु जी के शुक्रगुज़ार हैं। यह मुद्रा अपने पास अप्रैल के महीने में आनी चाहिए जिससे हम अपने कार्य में प्रगति कर पायेंगे।

मौल्डेड फाइबर की तरफ़ भी हम कई बदलाव ला रहें हैं। इस माह आहार प्रदर्शनी में अपनी टीम ने नए डिलीवरी कंटेनर को लॉन्च किया और सभी इस्तेमाल करने वालों ने इसकी सराहना की। अब हमें और कार्य कर इस प्रोडक्ट को बाज़ार में उतारना है। हमने निर्णय लिया की हम अपने प्लांट में बदलाव लायेंगे और मोल्डेड फाइबर में सभी मशीनों को बदल के ऐसी मशीनें लगायेंगे जिससे हम कम दरों पर उत्पादन कर पायें और प्रतिस्पर्धा में और अच्छे से उतर पायें।

अपने इनोवेशन सेंटर को बेंगलुरु से अयोध्या लाने का बड़ा निर्णय लिया गया। हमने बेंगलुरु में सेंटर स्थापित किया था क्यूंकि अपना मानना था की हम ग्राहक के और नज़दीक पहुँचेंगे और सही टैलेंट पा पायेंगे लेकिन ऐसा महसूस हुआ की प्रोडक्शन से दूर होने के कारण हम सही समय से प्रोडक्ट्स मार्केट में नहीं उतर पा रहें हैं और इस दिशा में स्फूर्ति लाने की आवश्यकता है।

हमने निर्णय किया कि प्रोजेक्ट ऑफिस के ऊपरी तरफ़ अपना R&D सेंटर बनेगा और अगली मंजिल पर हम एडमिन ऑफिस ले जायेंगे जिससे की सभी लोग साथ आ पायें और आपसी तालमेल बढ़ पाये।

मध्य पूर्वी खाड़ी में हो रही गतिविधियों के कारण अपने कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है और अपनी विक्रय टीम लगी अन्य क्षेत्रों में माल फैलाने में लगी है। हम सब को साथ मिल कर एक दूसरे को सहारा देना है जिससे की इस स्थिति से हम उभर पायें।

पालिसी टीम के प्रयत्नों से हमें यूपी इंडस्ट्रियल पालिसी के तहत जागृति प्रोजेक्ट में सब्सिडी अप्रूवल प्रदान हुआ। इस कार्य से हमारी प्रतिस्पर्धा की शक्ति बढ़ती है। अब हमारी टीम बायो-पैकेजिंग पालिसी के दायरे में आ कर कोशिश करेगी की अपने पास आने वाली राशि दुगनी हो पाये। मैं पूरी टीम की सराहना करता हूँ।

हम में से कई साथी भीमताल की सुंदरता में एनुअल प्लानिंग के लिए सम्मिलित हुए और अनेक विचार विमर्श किये गए। हमने साथ मिल कर एक बार फिर चुनौती से भरपूर लक्ष्य बांधे और अब मिल कर प्रयत्न करना है की इनको हासिल करें जिससे हम अपने लक्ष्यों के करीब पहुँचें।

यहाँ आवश्यक है कि हम सब साथ मिल कर एक दिशा में केंद्रित रहें और इसे हासिल करने के लिए अपने मासिक PI प्रणाली में बदलाव पर विचार किया गया और प्रस्ताव मिला कि PI पूरे संस्थान में एक हो और कुल आय पर आधारित हो। अब इस प्रस्ताव को आपके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिससे हम निर्णय लेने में समर्थ हो और एक दिशा पर कार्य कर पायें।
जागृति प्रोजेक्ट में अनेक चुनौतियां रहीं और कार्य धीमा रहा। हमारे लिए आवश्यक है की इस प्रोग्राम में तेज़ी लायें और जुलाई माह तक मशीन कमीशन करें। मैं आशा करता हूँ की वित्त समस्या संभालने के उपरांत हम गाड़ी वापस ढर्रे पर लाने में सफल होंगे।

मानव विकास का नेतृत्व करने के लिए विभा जी ने कार्यभार संभाला और इस माह मयंक जी रैप और कैरी व्यापार की भाग दौड़ संभालेंगे। दोनों लीडर्स अत्यधिक अनुभवी हैं और मुझे विश्वास है कि उनके प्रयत्नों द्वारा हम और सीख कर आगे बढ़ पायेंगे।
नए वित्त वर्ष की आपको बधाई। हमें इस वर्ष और मेहनत और लगन से कार्य कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

शुभकामनाओं सहित,
आपका,
वेद

Exit mobile version